दतिया नगर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दतिया के पीतांबरा पीठ पर की पूजा-अर्चना
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक परिवार सहित अल्प प्रवास पर दतिया आए जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा और भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का शाल श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने परिवार सहित पीतांबरा माई के दर्शन किए.