करछना: गधिंयाव गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी
करछना थाना क्षेत्र के गधिंयाव गांव के सामने दिल्ली हावड़ा रेल रूट मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक महिला का शव लोगों को देखे जाने पर सनसनी फैल गई। सूचना होने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची उपस्थित लोगों से महिला का पहचान करने का प्रयास किया गया लेकिन किसी के द्वारा पहचान नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुड़ गई।