करछना: करछना कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कजरी महोत्सव में कलाकारों ने पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर बांधा समा
करछना कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को अपनी माटी,परिपाटी, लोक सांस्कृतिक से अनु रंजित कजरी गीतों की परंपरा को संजोए रखने के उद्देश्य से रामा यतन सेवा संस्थान एवं शिव भक्ति फाउंडेशन के तत्वाधान में कजरी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कलाकारों के द्वारा पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांधा गया।