करछना: देवरख गांव में घर के अंदर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
नैनी थाना क्षेत्र के देवरख गांव में 35 वर्षीय युवक मंगला शुक्ला पुत्र स्वर्गीय झगुलाल शुक्ला घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बुधवार सुबह घर के परिजन सो कर उठे लेकिन मंगला देर तक नहीं उठा। परिजनों ने उसके कमरे की खिड़की खोलकर देखा तो वह अपने कमरे में फंदे पर लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुटी।