करछना: कदैला एडीए कॉलोनी से दवा लेने निकला युवक अचानक लापता, पुलिस को दी गई शिकायत, नहीं मिल रहा सुराग
नैनी थाना क्षेत्र के कदैला एडीए कॉलोनी से मंगलवार रात 10 बजे के करीब सुनील कुमार घर से दवा लेने के लिए निकला हुआ था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो घर वाले उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन कहीं भी सुराग नहीं चल सका। सुबह होने पर एक बार पुनः परेशान परिजनों ने नात रिश्तेदारियों के साथ हर जगह हर संभव तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस से शिकायत किया है।