भरथना: भरथना में मारपीट के दौरान गोली चली, युवक घायल, फायरिंग की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी
भरथना कस्बा के बालूगंज मोहल्ले में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल दीपक पुत्र सुरेश चंद्र निवासी रानी नगर को उपचार के लिए सीएचसी भरथना ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया।