मधेपुरा: जमुआहा में सरपंच के दो बेटों में ज़मीन विवाद में मारपीट, इलाज के दौरान एक की मौत
मधेपुरा में सरपंच के दो बेटों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल छोटे बेटे की इलाज के क्रम में मौत हो गई। लगभग 10 कट्टा जमीन को लेकर दोनों सगे भाई के बीच एक वर्ष से विवाद चल रहा था। घटना कुमारखंड प्रखंड के बेलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर कोड़लाही के जमुआहा वार्ड पांच गांव की है।