पिपरा: हरिहरगंज: स्वाति ने 85.5% अंक लाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन, सीता प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा है
Pipra, Palamu | May 8, 2026 हरिहरगंज सीता +2 उच्च विद्यालय की छात्रा स्वाति जासवाल ने इंटर आर्ट्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।स्वाति को कुल 429 अंक प्राप्त हुए हैं, जो 85.5 प्रतिशत है। परिणाम घोषित होने के बाद परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्वाति व्यवसायी मनीष कुमार जायसवाल एवं पिंकी जायसवाल की पुत्री हैं।