बरेली: कुवंरपुर में दलित व्यक्ति को दबंग ने खेत में दौड़ा दौड़ा कर कुत्तों से कटवाया, पीड़ित ने SSP से की शिकायत
थाना हाफिगंज क्षेत्र के गांव कुवंरपुर बंजरिया निवासी विश्वनाथ पुत्र हीरालाल ने बताया वह दलित हैं। वह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ खेत पर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें नूतनगिरी ने अपने खेत पर बुलाया और अपने पालतू कुत्ते को उन पर दौड़ा दिया। कुत्ते ने उन्हें कई जगह काट लिया। इस दौरान नूतनगिरी तमाशा देखता रहा। जब उसने पूछा की उसे कुत्ते से क्यों कटवाया।