शाहबाद: नर्मदा मंदिर रोड से 315 बोर के देसी तमंचा सहित एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जामा मस्जिद चौकी इंचार्ज ने नर्मदा मंदिर रोड से मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी राजेश कुमार शुक्ला उर्फ बबलू दिलेरगंज मोहल्ले का रहने वाला है।