शाहबाद: स्टेशन मार्ग के ओवर ब्रिज पर आवागमन शुरू, दुर्घटनाओं से मिली राहत, दुकानदारों का कार्य प्रभावित
स्टेशन मार्ग पर ओवरब्रिज बन जाने के बाद आवागमन शुरू हो गया है हालांकि ओवरब्रिज का अभी लोकार्पण नहीं हो सका। ओवर ब्रिज पर आवागमन शुरू होने के बाद जाम से मुक्ति मिलने के साथ-साथ दुर्घटनाओं पर भी पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। हां दुकानदारों का कारोबार जरूर प्रभावित हुआ है।