शाहबाद: रेभा मुरादपुर गांव में अवैध रूप से खनन की गई मिट्टी से लदा डंपर पकड़ा गया, खनिज अधिकारी ने किया पुलिस के हवाले
खनिज विभाग और पुलिस की मिली भगत से मिट्टी और रेत खनन का कारोबार चरम सीमा पर चल रहा है लेकिन दावे लंबे-लंबे किए जा रहे हैं कि पूरे क्षेत्र में कहीं भी मिट्टी या रेत का खनन नहीं हो रहा है। खनिज विभाग ने शिकायत पर बुधवार की दोपहर रेभा मुरादपुर गांव से खनन की हुई एक मिट्टी से भरा डंपर पकड़ा है जिसे कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया है।