शाहबाद: वाजिद खेल में विवादित आराजी पर निर्माण का विरोध करने पर दबंगों ने पिता, बच्चों और बुजुर्ग की पिटाई की, तहरीर दी गई
वाजिद खेल मोहल्ले में विवादित आराजी पर अवैध रूप से निर्माण करने का विरोध करने पर कुछ दबंगों ने विरोध करने वाले व्यक्ति, उसके बच्चों और 60 वर्षीय फूफा पर गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया जिससे सभी को चोटें आईं हैं। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागे। कोतवाली में तहरीर दी गई।