शाहबाद: कुम्हरूआ गांव में एक घर में खून से लथपथ मिला युवक, गर्दन पर थे धारदार हथियार से वार, सीएचसी में कराया गया भर्ती, रेफर
मझिला थाना क्षेत्र के कुम्हरूआ गांव के एक घर में एक युवक खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान थे। बेहोशी की हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।