उनियारा: अलीगढ़ में बिजली कटौती से आमजन को हो रही परेशानी
Uniara, Tonk | May 19, 2026 अलीगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती से आमजन को परेशानी हो रही है। मंगलवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार एक और भीषण गर्मी से आमजन परेशान हैं वहीं बिजली कटौती ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है। दिनभर में कई बार बिजली का आना-जाना बना रहता है।