मधेपुरा: बलुआहा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाली रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआहा रेलवे पुल के समीप की है, जहां पुल के पास पटरी किनारे युवक की लाश बरामद की गई। सुबह शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो पाई।