मेरठ: दिल्ली गेट क्षेत्र में हकीमी दवा खाने का मामला, बहनों ने भाइयों पर लगाया आरोप, SSP से की शिकायत
Meerut, Meerut | May 25, 2026 मेरठ के थाना देहलीगेट क्षेत्र के पूर्वा महावीर इलाके में पारिवारिक विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। महिला सिदरा उर्फ नेन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपने बड़े भाई जुनेद पर मारपीट, गाली-गलौज और गला काटने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।