कोल: आजाद नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | May 3, 2024 थाना हरदुआगंज के आजाद नगर में नव विवाहित का शव ससुराल के कमरे में फंदे पर लटका मिला है। दादों निवासी 21 वर्षिय नंदिनी की शादी ढाई माह पूर्व आजाद नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है की अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग नंदिनी को प्रताड़ित करते थे। आज ससुराल में नंदिनी का शव फंदे पर लटका मिला है। घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।