पूरनपुर: सीएचसी में सुरक्षा गार्डों की तैनाती के बावजूद चोरी की घटनाएं जारी, मरीज की जेब से ₹7000 चोरी
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद भी अक्सर दवा लेने आए मरीजों की जेब से रुपए निकल जाते हैं। दरअसल पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई के रहने वाले जाहिद अली ने बताया कि वह गन्ने की ब्रिक्री के सात हजार रुपए जेब में रखे थे और वह लाइन में लगकर दबा ले रहा था तभी उसकी जेब से रुपए चोरी हो गए।