भोरे: मदरबानी में शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, रायफल छीनी, होम गार्ड जवान घायल, कई थानों की पुलिस पहुंची
थाना क्षेत्र के मदरबानी में मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। जिसमें एक होमगार्ड के एक जवान के घायल होने की खबर है। वहीं जवान का रायफल भी छीन लिया गया। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद आरोपी के घर से रायफल को बरामद कर ली। मामले में आरोपी अजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हथुआ एसडीपीओ भी पहुंच गए।