भोरे: डूमर नरेंद्र गांव में पुलिस ने की कार्रवाई, हत्या के प्रयास में शामिल 3 अभियुक्त गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के डूमर नरेंद्र गांव में गत शुक्रवार को हुई हत्या के प्रयास में शामिल कांड के तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। रविवार की दोपहर 3 बजे पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास में शामिल नामजद अभियुक्त पिता और दो पुत्र को गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ भोरे थाना में मामला दर्ज है।