भोरे: गंगा मोड़ के पास वाहन जांच में पुलिस ने 63 लीटर शराब व बाइक जब्त कर तस्कर को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के गंगा मोड़ के पास रविवार की दोपहर 12 बजे पुलिस ने कार्रवाई कर जहां 63 लीटर शराब व बाइक को जब्त कर लिया। वहीं शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान तिवारी चकिया निवासी नरेश गुप्ता के पुत्र विनीत गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दरोगा विनोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ गश्ति पर थे। इस दौरान एक बाइक को रोका।