भोरे: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर चफवा गांव में शहीद मनीष तिवारी के घर पहुंचे, राजनीतिक दलों पर बरसे
भोरे थाना क्षेत्र के राज चक्रवा खास पंचायत के चफवा गांव में मंगलवार की दोपहर दो बजे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शहीद मनीष तिवारी के घर पहुंचे। जहां शहीद मनीष तिवारी के पिता मार्कण्डेय तिवारी से मिलकर उनका हाल चाल जाना और शहीद मनीष तिवारी के स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के तमाम राजनीतिक दलों पर जमकर बरसे।