बहोरीबंद: बहोरीबंद में "पर्यावरण और सेवा का संदेश: बजरंग दल ने किया वृक्षारोपण, चलाया स्वच्छता अभियान
कटनी जिले के बहोरीबंद में बजरंग दल प्रखंड द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के उद्देश्य से वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम कार्यालय और बहोरीबंद थाना परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। वहीं स्थानीय शनि मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।