भरथना: महेवा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजरबंद, मुख्यमंत्री आगमन से पहले काले झंडे प्रदर्शन के आवाहन पर प्रशासन हुआ अलर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और जनसभा से पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मुख्यमंत्री की सभा में काले झंडे दिखाने की घोषणा के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। इसी क्रम में रविवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित को उनके निवाड़ी कला स्थित आवास पर ही नजरबंद कर दिया।