सैदपुर: भावभीनी विदाई के साथ स्थानांतरित हुए प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, नवागत कोतवाल अनिल सिंह ने संभाला कार्यभार
सैदपुर कोतवाली परिसर में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर में सहकर्मियों के अलावा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस बीच नवागत कोतवाल अनिल सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। हालांकि कार्यभार ग्रहण करते ही वो ड्यूटी के चलते जिला मुख्यालय रवाना हो गए, जिससे लोग उनका स्वागत नहीं कर सके।