धौलपुर: शहर में ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने के लिए दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया गया
शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए बुधवार को ट्रैफिक police और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर सड़क तक फैला सामान हटवाया गया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि आगे से दुकान के बाहर तख्त, सामान और अन्य सामग्री नहीं रखें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान हनुमान तिराहे से शु