नावकोठी: नावकोठी में बीएलओ की बैठक, छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए घर-घर सर्वे का निर्देश
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ राहुल रंजन ने किया। उन्होंने बताया की क्षेत्र में हाउस टू हाउस सर्वे कर छूटे हुए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करने तथा लिंग नाम उम्र फोटो आदि में सुधार सहित मृत मतदाताओं का वोटर लिस्ट से नाम विलोपित करने आदि का निर्देश दिया।