बिंदकी: बिंदकी कस्बे में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में नगर पालिका ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में मंगलवार को दिन में 11 बजे से भारी पुलिस बल तथा प्रशासन की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद द्वारा बुलडोजर चला कर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। जिसके चलते हड़कंप मचा रहा। मौके पर भारी भीड़ लगी रही। इस मौके पर नायब तहसीलदार रचना यादव, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्णा पांडे, अवर अभियंता आराधना पटेल व योगेश गुप्ता मौजूद रहे।