महरौनी: बंगरा निवासी युवक की मोहनगढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के दौरान दर्दनाक मौत, घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया
बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगरा निवासी राजेंद्र सिंह अपनी बाइक से अपने ससुराल की ओर जा रहे थे।इसी दौरान उन्हें मप्र के जनपद टीकमगढ़ के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित पीजी कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने गुरुवार दोपहर के समय जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान उनकी मौत हो गई।उक्त घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो शुक्रवार से सुबह से वायरल हो रहा है।