आरा: धरहरा में जमीन विवाद को लेकर एक शख्स को गोली मारकर किया गया घायल, भोजपुर ASP ने दिया बयान
Arrah, Bhojpur | Mar 14, 2024 नगर थाना क्षेत्र के धरहरा मोहल्ले मे बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े जमीन विवाद को लेकर दीप नारायण सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। मामले में भोजपुर ASP परिचय कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम बना दी गई है। साथ ही गिरफ्तारी को लेकर अलग-अलग जगह पर छापेमारी भी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।