कालपी: कालपी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ ने फरियादियों की शिकायतें सुनी, 28 मामलों में 4 का निस्तारण
Kalpi, Jalaun | Jul 6, 2026 कालपी तहसील सभागार में सोमवार दोपहर 2 बजे एसडीएम अमित शेखर की अध्यक्षता एवं सीओ राजेश कमल की मौजूदगी में तहसील समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सर्वाधिक सात राजस्व और पांच पुलिस विभाग से संबंधित थीं। अधिकारियों ने मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया है।