ब्यावर: ब्यावर में हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
Beawar, Ajmer | Aug 11, 2025 ब्यावर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, शहर में आकर्षक लाइटिंग, तिरंगा झंडों की सजावट, सेल्फी प्वाइंट और अन्य सजावटी गतिविधियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, उन्होंने सभी कार्यालयों को निर्देश दिए कि “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भवनों को सजाएं, स्वच्छता बनाए रखें।