इटारसी: इटारसी होकर चलने वाली 12 ट्रेनें डायवर्ट, जौनपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 27 मई तक बदलेंगी
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित जौनपुर जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू किया गया है। रविवार दोपहर 12 बजे रेल PRO ने बताया कि 4 मई से 27 मई तक चलने वाले इस तकनीकी कार्य की वजह से पश्चिम मध्य रेलवे और भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। मार्ग परिवर्तन की सूची में कुल 12 ट्रेनें शामिल हैं।