बीरपुर: खरमौली में राजकीय डिग्री कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यशाला आयोजित
वीरपुर के खरमौली स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे नव नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यशाला आयोजित की गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों से नियमित कक्षा में उपस्थित रहने, किताबों से पढ़ने की आदत विकसित करने तथा अनुशासन का पालन करने की अपील की।