ग्वालियर गिर्द: घाटी गांव में गर्ल्स हॉस्टल में दो बच्चियों को सांप ने काटा; इलाज के दौरान एक बच्ची की हुई मौत, दूसरी बच्ची का इलाज जारी
ग्वालियर के घाटीगांव इलाके के एक गर्ल्स हॉस्टल में दो बच्चियों को जहरीले सांप ने अपना निशाना बना लिया, आनन फानन में दोनों बच्चियों को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के केआरएच में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्ची की मौत हो गई तो दूसरी वेंटिलेटर पर बनी हुई है।