ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर के टाइगर चौक के पास पानी से भरे गड्ढे में एक छात्र की लाश मिली
ग्वालियर शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के टाइगर चौक के पास स्थित एक पानी से भरे बड़े से गड्ढे में स्कूली छात्र की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। यह छात्र 25 सितंबर से अपने घर से गायब था ।यह शताब्दी पुरम में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था ।मूलत: मृतक संतोष धाकड़ शिवपुरी जिले का रहने वाला है।