जांजगीर: जिले में श्रमदान से जल स्रोतों की सफाई और प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाया गया
जांजगीर-चांपा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत जिले में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 स्थित बटुआ तालाब तथा नगर पंचायत राहौद के वार्ड क्रमांक 14 स्थित नागमचा तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि