जांजगीर: जिले में अस्थाई फटाका अनुज्ञप्ति के लिए 9 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा दीपावली पर्व की दृष्टि से जिले में अस्थाई फटाका अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के ईच्छुक व्यक्तियों से 9 अक्टूबर 2026 तक लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक विस्फोटक नियम 2008 के तहत् निर्धारित प्ररूप-एल ई 5 में आवेदन के साथ साईट मैप/स्थल नक्शा, स्वयं का पासपोर्ट आकार का नवीन फोटो, फोटोयुक्त परिचय पत्र, संबंधित नगर।