कोल: सुखमा कंपनी के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन, महापौर चोर है, लगाए नारे
Koil, Aligarh | May 20, 2025 नगर निगम परिसर में सुखमा कंपनी के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है। मंगलवार को सफाई मजदूर संघ के बैनर तले दर्जनों कर्मचारी एकजुट हो गए। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने सुखमा कंपनी को वापस जाने के नारे लगाते हुए महापौर चोर है नारे लगाए हैं।