कुर्था: खटागी में बंद घर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर चोरी का प्रयास
Kurtha, Arwal | Jun 22, 2026 मानिकपुर थाना क्षेत्र के खटांगी गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घटना के समय गृहस्वामी मृत्युंजय कुमार का पूरा परिवार गया में बुजुर्ग पिता के इलाज के लिए गया हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तथा एफएसएल टीम को भी बुलाया।