अररिया: घाट टोला में बेटी के ससुराल आई मां के साथ ससुराल पक्ष ने की मारपीट, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 21, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के बेलवा पंचायत के घाट टोला में बेटी के ससुराल आई मां के साथ बेटी के ससुराल पक्षों के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में मंगलवार को शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.