अररिया: मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा कार्यक्रम के दौरान जिले भर में स्वास्थ्य विभाग रहेगा मुस्तैद
Araria, Araria | Jan 21, 2025 प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 जनवरी यानी बुधवार को अररिया पहुंचेंगे। प्रस्तावित यात्रा को जहां प्रशासनिक महकमा मुस्तैद है। वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग की यात्रा की सफलता व इस दौरान किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिये पूरी तरह अलर्ट रहेगा। विभाग द्वारा इसे लेकर विभिन्न स्तरों पर जरूरी तैयारियां की गयी है।