अररिया: धनगरा गांव में बकाया रुपये मांगने पर विवाद के दौरान हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Jan 21, 2025 अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के धनगरा गांव में बकाया रुपया मांगने पर हुए विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष तीन लोग जख्मी हो गए. सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में सभी घायलों का इलाज जारी है.