अररिया: जिले के 30 केंद्रों पर फोकानिया और मौलवी की वार्षिक परीक्षा हुई शुरू
Araria, Araria | Jan 20, 2025 बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड पटना के सौजन्य से फोकानिया और मौलवी की वार्षिक परीक्षा सोमवार से जिला के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हो गई है। इन दोनों परीक्षा के लिए कुल तीस परीक्षा केंद्र बनाए गए है जिसमें अररिया अनुमंडल मुख्यालय में कुल 19 केन्द्र और फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, परीक्षा दोनों सैटिंग में ली जा रही है.