गोरखपुर: पश्चिम बंगाल में रविकिशन भोजपुरी में कर रहे प्रचार, रोड शो में उमड़ी भीड़; चंदननगर व चौंसी में बनाया माहौल
गोरखपुर के सांसद रविकिशन भी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उतर चुके हैं। चंदननगर एवं चौंसी विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने भोजपुरी में प्रचार किया।वहां उनका रोड शो भी हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।रविकिशन ने घुसपैठ को लेकर आक्रामक तेवर भी दिखाए। रविकिशन ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा।