पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अव्यवस्था सामने आ गई है। प्रचार पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद विश्वविद्यालय का प्रवेश पोर्टल अब तक सक्रिय नहीं हो पाया है, जिससे स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र परेशान हैं।