कोंडागांव: फरसगांव में राज्यसभा सांसद फुलो देवी नेताम ने स्व-गणना सुविधा से अपने परिवार की जनगणना की
राज्यसभा सांसद फुलो देवी नेताम ने जनगणना की स्व-गणना सुविधा का उपयोग करते हुए अपने परिवार की जनगणना स्वयं पूरी की। उन्होंने इस पहल को सरल, पारदर्शी और समय की बचत करने वाला बताया। सांसद नेताम ने आम जनता से भी अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया को सशक्त बनाएं।