जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। जिले में कुल 90 स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, जहां वेतन भुगतान में देरी से कर्मचारियों में रोष है। समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण अब तक 31 सीएचओ नौकरी छोड़ चुके हैं।