कामां: कामां पुलिस ने 299 सीआरपीसी के तहत दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना कामां पुलिस ने मुकदमा संख्या 558/22 में कार्रवाई करते हुए नसीम पुत्र रमजान निवासी खैरवा और अफसर पुत्र कल्लू निवासी धुलवास को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी धारा 299 सीआरपीसी के तहत वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की। डीग एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की कार्रवाई। सोमवार शाम 4 बजे मामले में मिली जानकारी।